नहटौर में विवाहिता को जलाकर मारने में फरार चल रहे दो नामजदों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। दो नामजद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
15 दिन पूर्व गांव डूंडाखेड़ी में महिला सुनिता चौहान की मौत हो गई थी।मौत का राज छुपाने के लिए उसके ससुरालियों ने गांगन नदी के किनारे आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।सूचना पर पुलिस गांव पहुंची।लेकिन पुलिस की खोजबीन के दौरान शव को जला दिया गया।नजीबाबाद क्षेत्र के गांव खरल्लोपुर निवासी सुनिता के भाई सुरेन्द्र ने पति रोहताश,ससुर निर्मल,सास रामकली व जेठ सुनील व जेठानी सुनिता देवी पर उसकी बहन को जलाकर मारने के बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया था।