बिजनौर। गांव नसीरी में एक व्यक्ति अपने मकान में मृत पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर उसका विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक गांव नसीरी निवासी 35 वर्षीय अरविंद सिंह अपने घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी राजेश्वरी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी।
घर में अरविंद अपने भाईयों से अलग अपने मकान में अकेला रहता था। शुक्रवार की रात अरविंद के मकान से बदबू आई तो ग्रामीणों ने अरविंद के भाईयों को बताया।
मकान खोलकर देखा तो अरविंद अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने अरविंद की हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस का कहना था कि अरविंद को शराब पीने का आदि बताया गया था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है।