फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जेल में शिफ्ट होगा उधम

Sat, 05 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर जेल में बंद वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी उधम सिंह को अब लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। शासन से उधम को लखनऊ जेल भेजने का आदेश देर शाम आया है।
विज्ञापन


मेरठ जेल से उधम सिंह करनावल को जुलाई 2014 में बिजनौर  जेल में शिफ्ट किया गया था। उधम बिजनौर जेल से ही अपना गैंग चला रहा था। पिछले दिनों जेल में छापे के दौरान  उधम सिंह से मोबाइल और मोटी रकम मिली थी। प्रशासन पिछले एक माह से उधम को किसी बाहर की जेल में शिफ्ट कराने की कवायद में जुटा था। शासन को कई पत्र भी लिखे  गए थे।

रोज उधम को बाहर की जेल भेजने की चर्चा थी। मेरठ व बिजनौर में उधम सिंह के शूटर भी दबोचे गए थे। बिजनौर में भी उधम सिंह ने बड़े लोगों से रंगदारी वसूलनी शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर शाम आईजी जेल लखनऊ देवेंद्र सिंह चौहान का उधम को लखनऊ  जेल में शिफ्ट करने का आदेश जिला कारागर पहुंचा है। जेलर आकाश शर्मा ने उधम  सिंह ने आदेश आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें