बिजनौर में शादी से मुकरने पर एक युवती साथियों के साथ प्रेमी के मेडिकल स्टोर पर जा पहुंची और वहां जमकर तोड़फोड़ की।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक युवती से मेडिकल स्टोर संचालक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने का वादा किया था। प्रेमी शादी से मुकर गया। प्रेमी का बिजनौर शहर में मेडिकल स्टोर है। प्रेमिका बुधवार को तीन-चार साथियों को लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंची और डंडों से तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई। प्रेमी के परिजनों को खरी-खोटी सुनाकर प्रेमिका लौट गई।