फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैस एजेंसी में लूटपाट

Wed, 21 Mar 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
गैस एजेंसी में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रतनगढ़ में बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी प्रबंधक को बंधक बनाकर 22 हजार की नकदी एवं दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रबंधक व एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ की । शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एजेंसी स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। गांव रतनगढ़ निवासी शिवम आत्रे की इंडेन गैस एजेंसी है। बुधवार की दोपहर 11 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे । कार्यालय में मौजूद प्रबंधक मुख्छेंद्र शर्मा को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर गल्ले में रखे 22 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाशों ने प्रबंधक और वहां मौजूद कर्मचारी आकाश एवं हेतराम के साथ मारपीट करते हुए कार्यालय का फर्नीचर तोड़ दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को आते देखकर दोनों बदमाश कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस व एजेंसी स्वामी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से गांव में दहशत फैल गई। एजेंसी स्वामी ने एक बदमाश को नामजद करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है। बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें