फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने लील ली जिंदगी

Thu, 12 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट/नजीबाबाद। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई।  उधर नजीबाबाद में दो वाहनों के बीच भिड़ंत में एक वाहन चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बढ़ापुर थाने के गांव इस्लामाबाद निवासी मृतक के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा मनोज कुमार जेसीबी का चालक है। वह मंगलवार रात ट्रैक्टर पर कहीं जा रहा था। शेरकोट में चुंगी नंबर पांच के पास अचानक वह ट्रैैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से उतर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे धामपुर सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। एसओ का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। 

जबकि नैनीताल जाते वक्त सुल्तानपुर पट्टी के पास शेरकोट के मोहल्ला नेजोसराय निवासी बाइक सवार दो सगे भाइयों में से एक की मौके पर मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर पर परिवार में कोहराम मचा है। अख्तर ने बताया कि उनका 22 वर्षीय भांजा सलमान, अपने भाई सुल्तान के साथ बुधवार को बाइक से ब्रुश के कारोबार से नैनीताल जा रहा था। रास्ते में सुल्तानपुर पट्टी के पास उनकी बाइक की किसी वाहन से टक्कर हो गई। जिससे सलमान की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन


उधर नजीबाबाद में दो वाहनों के बीच भिड़ंत में एक वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी गोपाल के रूप में हुई। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर में दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे हुए हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार यूके 04टीए 2726 क्षतिग्रस्त हो गई। कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रही थी, जबकि सामने से आ रही बोलेरो हरिद्वार की ओर जा रही थी। कैलाश क्रेशर के निकट हादसा होने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा के तल्ली मनारी निवासी गोपाल पुत्र मोहन के रूप में हुई।  जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें