फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या में बेटे को उम्रकैद

Sat, 07 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में शराब के लिए पैसे देने से इंकार पर मां की डंडो से पीटकर हत्या करने के आरोपी बेटे को एडीजे धर्मराज मिश्र की अदालत ने आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना हीमपुर के ग्राम सिसौना निवासी सुदेश त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त 2012 की शाम साढ़े पांच बजे उसका लड़का मोनू उर्फ सलभ त्यागी अपनी मां बाला देवी से शराब के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने इससे इनकार कर दिया तो मोनू ने मां को डंडो से पीट पीटकर मार डाला। शोर मचने पर घटना स्थल पर पहुंचे उसके भाई नरेश त्यागी और लड़की आस्था उर्फ प्राची ने बाला देवी को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के अनुसार बाला देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां के शरीर पर दस चोटों मिली थीं और पसलियां भी टूटी हुई थी। बाद में मोनू को पकड़ने के साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा भी पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें