फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को प्रेमी संग भेजा

Sun, 02 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में अफजलगढ थाने के एक गांव में प्रेमी संग गई महिला का पंचों ने पति से संबंध खत्म करा दिया। उन्होंने उसे प्रेमी के साथ ही रहने को कह दिया है। पुलिस ने ऐसे किसी मामले के संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला युवक के संग चली गई। वह कुछ दिन बाद घर लौटी तो गांव में इस बात को लेकर बिरादरी की पंचायत बैठ गई। पंचों ने पहले महिला को समझाकर पति संग रहने का सुझाव दिया।

पंचों ने कहा कि महिला की हरकत से उसके बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। बड़े होने के बाद उनके विवाह में भी समस्या होगी। इस पर महिला ने बच्चों को छोड़ने की बात कह दी। उसने किसी भी कीमत पर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। बताया गया कि महिला की जिद को देखते हुए पंचों ने उसे पति से अलग रहकर प्रेमी के संग जीवन बिताने का फरमान   सुनाया।
विज्ञापन


अफजलगढ़ थाने के एक और गांव में तलाक हुआ है। इस गांव में चार माह पहले युवक का जसपुर की युवती से निकाह हुआ था। शादी के डेढ़ माह बाद युवक नौकरी करने विदेश चला गया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। सूत्र बताते है कि शनिवार को इस मामले में गांव में बिरादरी और रिश्तेदारों की पंचायत हुई। इसमें महिला को पति ने विदेश से तीन बार तलाक कह दिया। यह मामला गैर समुदाय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें