फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर क्षेत्र में शरारती तत्वों ने मां काली की मूर्ति तोड़ी, घंटे अौर दान पात्र चुराया

Sat, 08 Oct 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में शरारती तत्वों ने गांव बैरमनगर में चामुंडा देवी मंदिर में मां काली की मूर्ति खंडित कर दिया। मंदिर के घंटे और दान पात्र चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

गांव बैरमनगर में वर्षों पुराना आम के बाग में वर्षों पुराना चामुंडा मंदिर है। मंदिर में नवरात्रों में पूजा अर्चना की जाती है। बृहस्पतिवार रात      शरारती तत्वों ने मंदिर के ताले तोड़कर घंटे और दानपात्र चुरा लिया और मूर्ति के एक पैर को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह को प्रतिमा खंडित और मंदिर में चोरी होने की खबर पर दर्जनों लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान राजेेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह, फूल सिंह, कृपाल सिंह, संजय सिंह, अरविंद शर्मा, सुनील सैनी, विकास शर्मा आदि ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शाम के समय खंडित प्रतिमा को सही कराने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि खंडित प्रतिमा      पर पूजा अर्चना नहीं की जाती है। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें