फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक, हैड कांस्टेबिल सस्पेंड

Wed, 10 Jan 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर में हत्या के एक आरोपी को बचाने के मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और हैड कांस्टेबल आशाराम पर गाज गिर गई है। एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। कोतवालीदेहात के गांव कृतोनंगली के तालाब पर 15 मई 2017 को गर्दन कटा एक शव मिला था। शव दिल्ली के थाना ज्योतिनगर ईस्ट गोकलपुर अमर कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह का था। जसवंत सिंह के घर के पास डेयरी माहेश्वरी निवासी मुन्ना रहता था। मुन्ना ने जसवंत से रुपये उधार ले रखे थे। रुपये का तकादा करने पर मुन्ना ने शराब के नशे में कोतवालीदेहात इलाके में जसवंत को लाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 24 सितंबर को हत्या का खुलासा कर मुन्ना को दबोच लिया था। मुन्ना की पत्नी ने एसपी से मिलकर शिकायत की थी उसके पति को हत्याकांड से बचाने के नाम पर कोतवालीदेहात पुलिस ने सवा लाख रुपये लिए हैं। एसपी ने सीओ नगीना महेश कुमार को जांच सौंपी थी। जांच में पाया गया कि कोतवालीदेहात के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व हैड कांस्टेबल आशाराम ने मिलकर यह रकम ली है। एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने अपने पीआरओ पंकज तोमर को कोतवालीदेहात का थानाध्यक्ष बनाया है। चोरी की बाइक के साथ दो चोर दबोचा बिजनौर। पुलिस ने प्रदर्शनी चौक के पास से गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी शमून, फरमान को चोरी की दो बाइक, तमंचे व चाकू के साथ दबोचा है। दोनों शातिर चोर हैं। दोनों पर चोरी के दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें