फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलसंदा में पथराव, सिपाही जख्मी

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नहटौर के ग्राम फुलसंदा में दो पक्षों के बीच विवाद में घायल पुलिसकर्मी (लाल घेरे में)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में दुकान के सामने रखे खोखे को हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने के कारण अफरातफरी का आलम हो गया। दोनों पक्षों के करीब छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा एक सिपाही भी बीचबचाव कराने में घायल हो गया। पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोग फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मामले की छानबीन कर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

गांव फुलसंदा अड्डे के पास सड़क किनारे मोहम्मद जमील अहमद ने चाय का खोखा रख रखा है। खोखे के पीछे गांव के ही साजिद की दुकान है। खोखा हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इस मामले को लेकर साजिद ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए मौके पर गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में मिल बैठकर मामले को सुलझा लेने को कहा था साथ ही दोनों पक्षों को इसके लिए तीन दिन का समय दिया था। इस पर दोनों पक्षों के समझाने पर पुलिस लौट आई थी। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। 
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान भगदड़ मच गई। पथराव में जमील अहमद  और उसकी पत्नी जमीला खातून, व सुऐब, सलमान आदि घायल हो गए। पथराव के दौरान बीच बचाव के लिए बैंक ड्यूटी पर तैनात सिपाही रवि मलिक मौके पर पहुंच गया। पथराव में वह भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिपाही के घायल होने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें