फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर में गांव विलासपुर में शबनम की मौत के मामले मेंे पिता ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शबनम पत्नी मोहब्बत अली का शव चार मई को घर में फांसी पर लटका मिला था। गांव वालों द्वारा इसे आत्महत्या बताने पर उस समय मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार को मृतका के पिता नगीना देहात थाने के गांव अकबरपुर आंवला निवासी लतीफ ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहब्बत अली व अन्य ससुरालवाले शबनम को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।  तीन मई की रात उन्होंने शबनम की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। लतीफ के मुताबिक ससुरालवालों ने पुलिस व गांव वालों से हमसाज होकर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी व उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। लतीफ ने शबनम के पति मोहब्बत अली, सास सईदा, जेठ जाहिद, अकरम, चचेरे जेठ असलम व जाहिद के बेटे विक्की के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें