फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया कुकर्म जेठ ने लूटी अस्मत

Sun, 30 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  एक महिला  ने एसपी से मिलकर ससुराल वालों पर पांच साल की बेटी को छीनकर घर से निकालने, पति पर कुकर्म, जेठ पर दुष्कर्म की शिकायत की है। इसकी शिकायत करने पर पति ने उसे मोबाइल पर कॉल करके तीन तलाक दे दिया है। महिला ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


नजीबाबाद के एक मोहल्ले की महिला के मुताबिक, उसका निकाह तीन जनवरी 2009 को नगीना देहात थाने के गांव कोटकादर में हुआ था। इसमें करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। पति, सास,  जेठ, देवर व ननद मायके से कार लाने  की जिद करते थे। नहीं लाने पर महिला का उत्पीड़न किया जाता था।

पति साउथ अफ्रीका में  रहता है। दो साल पहले महिला को पता चला कि पति ने साउथ अफ्रीका में शादी कर रखी  ली और दो बच्चे हैं। उसने पति से बात की तो उसने ठीक से रखने का भरोसा दिया। इसके बाद ससुरालवाले समय-समय पर उसे महिला को घर से निकाल देते थे।
विज्ञापन


एक जनवरी 2017 को जेठ ने उससे दुष्कर्म  किया। दो अप्रैल को  घर आए पति ने कुकर्म  किया। बिना खर्च दिए वह साउथ अफ्रीका लौट गया। 26 अप्रैल को रात करीब 11 बजे देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने मारा-पीटा। सास से  शिकायत की तो ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया।  
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत मोबाइल पर पति से की तो 27 अप्रैल को उसने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें