फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास-ससुर को सजा

Sat, 04 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सीजेएम अपर्णा पांडे ने दहेज उत्पीड़न में महिला के पति व सास-ससुर को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला लडापुर निवासी शबाना खातून ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका निकाह 13 जून 2000 नजीबाबाद के गांव समीपुर निवासी अब्दुल रहमान के साथ हुआ था। उसके पति व ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे, तथा बीस हजार रुपये नगद, कलर टीवी व  मोटर साइकिल की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने  पर 10 मई 2003 को उसके पति ने उसे चाकुओं से व सास-ससुर ने डंडो व लात घुसों से मारपीट  घायल कर उसे व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया था। वह वहां से बिजनौर आई, उसके पिता ने उसका मेडिकल कराया। अदालत ने इस मामले में पति अब्दुल रहमान, ससुर शेरखां व सास अकीला को दहेज उत्पीड़न  व मारपीट का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें