फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया

Mon, 23 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में चोरों ने मोहल्ला जुलाहान में एक मकान को खंगालकर लाखों रुपये की नगदी व जेवर उड़ा दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलाहान निवासी स्व. शफाअत अहमद की पत्नी रिहाना परवीन शनिवार को मोहल्ला मिर्दगान में अपने भाई के यहां गई थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसी इरशाद अहमद ने उनके घर के बाहर लगा बिजली का मीटर टूटा देखा। रिहाना को फोन पर इस बारे में बताया। रिहाना ने घर आकर देखा तो घर का सारा सामान तितर-बितर हुआ पड़ा था। चोर घर से 62 हजार रुपये नगद, सोने व चांदी के जेवरात, दो लैपटॉप, एक टेबलेट आदि कीमती सामान चुरा कर ले गए। रिहाना का पुत्र लैपटॉप बेचने का काम करता है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस  घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें