जलालाबाद में बालिकाओं के बीच झगड़ा निपटाने पहुंची एक वृद्धा की गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
मोहल्ला गुलजार नगर में बुधवार शाम करीब छह वृद्धा सय्यदा की पोती शुमायला (9) और उसकी सहेली (10) अलीना के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी वृद्घा सय्यदा दोनों में बीचबचाव कराने पहुंच गई। धक्का-मुक्की के बीच सय्यदा (75) गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से सय्यदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालिकाओं के बीच झगड़ा थम और घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अलीना के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के कुछ ही देर बाद जलालाबाद पुलिस, चेयरमैन याकूब राईन और कुछ जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंच गए। समझौते का प्रयास जारी है। हालांकि शुमायला के घर उसकी सहेली अलीना पढ़ने आती है।