फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला आयोग की फर्जी अधिकारी दबोची

Sat, 09 Mar 2019 10:41 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
महिला आयोग की फर्जी सदस्य के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर की हल्दौर पुलिस ने महिला आयोग की अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाली पुणे (महाराष्ट्र) की महिला को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी फरार हो गया। महिला अपने साथी को भी बाल विकास अधिकारी बताकर अफसरों पर रौब गालिब करती थी। उसके पास से बाल विकास मंत्रालय दिल्ली का फर्जी परिचय पत्र, भारत सरकार लिखा बोर्ड व कार बरामद हुई है। पुलिस महिला के साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन






 एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक भारत सरकार लिखी कार से एक महिला और एक व्यक्ति शुक्रवार को हल्दौर थाने पहुंचे। महिला ने खुद को दिल्ली की महिला आयोग की अधिकारी और अपने साथी को बाल विकास अधिकारी बताया। पुलिस कर्मियों से कहा कि उन्हें गांव शाहनगर में शाइस्ता परवीन पुत्री स्वर्गीय आबिद अली निवासी गांव सद्दोबेर उर्फ बेरखा थाना स्योहारा के प्रार्थना पत्र की जांच करनी है । सहयोग व सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स चाहिए। थाने से दरोगा अमित कुमार व गौरव कुमार, आरक्षी पूजा व प्रीति के साथ उन्हें रवाना कर दिया गया। गांव सद्दोबेर व शाहनगर में जांच के बाद दोनों फिर से आने की बात कहकर चले गए। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों फर्जी है। जांच के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर चुके है। पुलिस ने शनिवार को महिला को कार समेत दबोच लिया। पकड़ी गई महिला मीनाज शेख उर्फ आसमा शेख पटेल पत्नी मुर्तजा शेख निवासी 224 दत्ता बाडी निकट बुद्धा मंदिर, पुणे (महाराष्ट्र) है। उसका साथी नासिर अंसारी निवासी 54 भागयोडे नगर कुंडा खुर्द, पुणे (महाराष्ट्र) फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मीनाज के पास से बाल विकास मंत्रालय दिल्ली का फर्जी परिचय पत्र, कार पर भारत सरकार लिखा बोर्ड, एक मोबाइल, ह्यूूमन केआर फाउंडेशन का एक प्रमाण पत्र मिला हैं।




एसपी के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि वह नासिर अंसारी के साथ मिलकर अफसरों को फर्जी फोन कराकर और फर्जी अफसर बनकर अलग-अलग क्षेत्रों में महिला संबंधी मामलों की जांच करने के नाम पर ठगी करती थी। फर्जी परिचय पत्र नासिर अंसारी ने बनवाया है। शनिवार को नासिर मीनाज के साथ नहीं आया था। पांच मार्च को नासिर ने दिल्ली से अफसरों को फर्जी फोन कराए थे। कार पर लगा फर्जी भारत सरकार का बोर्ड भी नासिर ने ही बनवाया था। इस मामले में हल्दौर थाने में अभियोग पंजीकृत कराकर महिला का चालान कर दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





डीएम, एसपी को किए थे फोन
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक मीनाज व नासिर ने बिजनौर आने से पहले उन्हें व डीएम को फोन कराकर जांच के लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराने को कहा था। तभी से दोनों पर शक हो गया था। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र को जांच के लिए लगा दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने महिला को दबोच लिया।




परिजनों से की खूब बदसलूकी
हल्दौर थाने के शाहनगर निवासी शहाबुद्दीन के मुताबिक उसके बेटे व पुत्रवधू में विवाद चल रहा था। उसके घर मीनाज अपने साथी के साथ जांच के नाम पर पहुंची। परिजनों के साथ मीनाज ने खूब बदसलूकी की। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ उनके मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।





थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठती थी महिला  
मीनाज व नासिर इससे पहले भी जिले में ठगी कर चुके है। किसी भी थाने में वह जा धमकते थे। थाना इंचार्ज उनके लिए कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते थे। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर महिला पुलिस को निर्देश देती थी। उन पर खूब रौब गालिब किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें