फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलाना हमले में चार भाइयों को 7-7 साल कैद

Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट रजनीश कुमार ने जानलेवा हमले के आरोप में चार सगे भाइयों को सात-सात वर्ष के कारावास व दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी इरशाद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई नौशाद सैटरिंग का काम करता था। उसी के मोहल्ले के रहने वाले सगे भाई शाहिद, महफूज, मकसूद, महमूद ने नौशाद से सैटरिंग का सामान किराए पर लेते थे।

नौशाद के 50 हजार रुपये इन पर चढ़ गए थे। ये नौशाद को पैसे नहीं दे रहे थे। 17 अगस्त 2012 को नौशाद पैसे मांगने इन चारों भाइयों के घर पहुंचा।

पैसे मांगने पर चारों ने नौशाद से गाली-गलौज की और जान से मारने के इरादे से तमंचे से नौशाद को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से नौशाद गंभीर घायल हो गया। मोहल्लेवालों के एकत्र हो जाने ये भाई भाग गए।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार, कोर्ट ने चारों भाइयों को नौशाद पर जानलेवा हमला करने पर धारा 307/34 एवं 406, 504, 506 आईपीसी के तहत सजा सुनाई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें