फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, पथराव

Fri, 24 May 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम नवादा तुल्ला में पथराव के बाद बिखरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में गांव नवादा तुल्ला में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गांव के अमित पाल, आयुष, विकुल अपने घर के समीप खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार किसी अन्य गांव के तीन शराबी युवकों ने उनके घर के सामने बाइक रोककर गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर बाइक सवार युवक गृह स्वामियों को भुगतने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इस मामले को लेकर करीब एक दर्जन बाइकों पर सवार कई युवक विकुल के घर के समीप पहुंचे। आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और पथराव किया। इस दौरान घर पर केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। सूचना पर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस दौरान बाइक सवारों ने गांव के मनोज कुमार को घेर लिया और उसे पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। विकुल के पिता सुधीर, घायल मनोज कुमार ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें