फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़  में गांव के  रूपचंद पुत्र प्रसादी ने पुलिस में कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छह जुुलाई 2016 को गांव के एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने के विरोध में अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया था। हमले में रूपचंद, तारा देवी, सरोज देवी लहूलुहान हो गई थी। आरोप है कि पुलिस में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। बल्कि उसे ही डराया धमकाया गया। न्याय के लिए पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के नीरज, विनोद, तेजपाल, वीरेंद्र, शीशदेवी, सुषमा देवी और सरिता के विरुद्घ जानलेवा हमले करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज  कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ नरेशपाल सिंह का कहना है कि जांच कर आरोपियों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें