बिजनौर में बाट-माप विभाग की टीम ने एक दुकान में आटे की बोरी में दो किलो की घटतौली पकड़ी है। दुकानदार पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एक व्यापारी एक फ्लोर मिल से आटा खरीदकर उनको 45 किलो की बोरी में करके बेचता है। बोरी पर आटे का वजन भी अंकित है। बाट माप विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी कर आटे से बोरी का वजन किया तो वजन 43 किलो निकला। एक बोरी पर दो किलो आटा कम दिया जा रहा था। दुकानदार पर विभाग द्वारा 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बाट-माप अधिकारी एसके त्रिपाठी के अनुसार दीपावली सीजन को ध्यान में रखकर मिठाई आदि की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चांदपुर में नोएडा की एक फर्म के तेल के कनस्तर पर मूल्य अंकित न होने पर फर्म पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है।