फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे की घटतौली पर जुर्माना लगाया

Fri, 07 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बाट-माप विभाग की टीम ने एक दुकान में आटे की बोरी में दो किलो की घटतौली पकड़ी है। दुकानदार पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


एक व्यापारी एक फ्लोर मिल से आटा खरीदकर उनको 45 किलो की बोरी में करके बेचता है। बोरी पर आटे का वजन भी अंकित है। बाट माप विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी कर आटे से बोरी का वजन किया तो वजन 43 किलो निकला। एक बोरी पर दो किलो आटा कम दिया जा रहा था। दुकानदार पर विभाग द्वारा 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बाट-माप अधिकारी एसके त्रिपाठी के अनुसार दीपावली सीजन को ध्यान में रखकर मिठाई आदि की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चांदपुर में नोएडा की एक फर्म के तेल के कनस्तर पर मूल्य अंकित न होने पर फर्म पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें