फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक की हत्या

Sun, 19 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के जिला अस्पताल में हल्दौर के रिक्शा चालक की हत्या पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्दौर/हीमपुरदीपा में एक ई-रिक्शा चालक की धारदार हथियार से हत्या करके शव हीमपुरदीपा के गांव जलालपुर के पास नहर की पुलिया पर फेंक दिया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या से पहले ई-रिक्शा चालक ने परिजनों को फोन पर बताया था कि उसे करीब आधा दर्जन लोगों ने गांव जलालपुर के पास पकड़ लिया है। परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें चालक मृत मिला।
हल्दौर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय नीरज गोस्वामी ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार शाम नीरज  रेलवे फाटक से सवारियों को ई-रिक्शा में बैठाकर हीमरपुरदीपा थाने के गांव गोगली जलालपुर छोड़ने गया था। करीब साढ़े आठ बजे भाई राशू को फोन कर नीरज ने बताया कि गांव जलालपुर के निकट उसे करीब आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया है। ये लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। इसके बाद फोन कट गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी और खुद भी मौके की ओर दौड़े। उन्हें नीरज मृत पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, गले व सीने पर धारदार हथियारों से हमला करके नीरज की हत्या की गई है। सिर पर भी चोटें हैं। पुलिस को वहां से एक जेंट्स पर्स, हीमपुरदीपा थाने के गांव ढेली गुर्जर निवासी राम बहादुर की पत्नी सरोज का पहचान पत्र, दो फोटो तथा एक तांबे का लॉकेट मिला हैं। लाकेट पर देवेंद्र चहल लिखा है। नीरज की जेब से पर्स, फोन व रुपये गायब थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, नीरज गोस्वामी की तीन बेटियां हैं। हीमपुरदीपा के प्रभारी निरीक्षक ने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


15 दिन पहले भी इसी जगह हुई थी वारदात
पोस्टमार्टम हाउस में जमा मोहल्लेवासियों ने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ला जमनावाला निवासी ई-रिक्शा चालक बिट्टू पर भी इसी स्थान पर जानलेवा हमला किया गया था। बिट्टू किसी तरह बच निकला था। बदमाशों ने बिट्टू के गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया था। फिलहाल बिट्टू चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज करा रहा हैं।

ई-रिक्शा में ही शव थाने लाई पुलिस
परिजनों में हीमपुरदीपा पुलिस के खिलाफ भी रोष है। परिजनों के अनुसार, नीरज के शव को उसकी ई-रिक्शा से थाने लाया गया। ई-रिक्शा भी नीरज का भाई चलाकर लाया। ई-रिक्शा में लाइट भी नहीं थी। घटनास्थल से थाना करीब 12 किमी है। परिजनों ने बताया कि मौके पर पुलिस की छह गाड़ियां थीं।

महिलाओं और पुलिस में नोकझोंक
पोस्टमार्टम हाउस पर नीरज के परिवार की महिलाएं उस वक्त पुलिस से भिड़ गईं, जब दो पुलिसकर्मी शव को अंदर ले जाने लगे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नीरज के परिजन एसपी से मिलने गए हुए थे। तभी दो पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाने लगे। वहां जमा लोगों ने कहा कि पहले परिजनों को आने दो, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। इस बात पर उनमें नोकझोंक हो गई । 
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों ने की हड़ताल
हल्दौर के ई-रिक्शा चालकों ने नीरज के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भोले ने बताया कि 15 दिन में उसी जगह यह दूसरी वारदात है। ई-रिक्शा चालकों को कोई गिरोह टारगेट कर रहा है। जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हड़ताल के साथ आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें