फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में चोरी

Sun, 06 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में बदमाशों ने घनी आबादी के  बीच एक मकान से दिनदहाड़े  लाखों की नगदी और आभूूषण   साफ कर दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलूशाह में मुर्गा कारोबारी शमीम अहमद उर्फ शम्मू के मकान से बदमाशों ने शनिवार की दोपहर लाखों की नगदी और आभूषण साफ कर दिए। शम्मू  अपने परिवार के साथ गांव तीबड़ी में एक विवाह समारोह में गया  था। उनके वृद्ध माता-पिता घर पर थे। बताया जाता है कि दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में प्रवेश   किया। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर जाकर कमरे और सेफ आदि के ताले तोड़कर कारोबार से जुड़ी लाखों की नगदी साफ कर दी। बदमाश कई तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए। शम्मू के पिता सगीर अहमद पिछले काफी समय से बीमार हैं। सगीर और उनकी पत्नी निचली मंजिल पर थे। उन्हें बदमाशों के घुसने और लाखों की नगदी साफ करने की भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलने पर गृहस्वामी कारोबारी अपने घर वापस आने के लिए तीबड़ी से रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें