फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक के चार समर्थक गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने बसपा विधायक मोहम्मद गाजी के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

सोमवार को एसओ देवपाल सिंह ने बताया कि बसपा विधायक के समर्थक  मोहल्ला अफगनान निवासी शारिक, मोहल्ला अचारजान निवासी राकेश रूहेला और  कायस्थान निवासी सलीम और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस  कार्रवाई से विधायक व उनके समर्थकों में हड़कंप मचा है। विधायक के इन समर्थकों पर मोहल्ला इमामबाड़ा में पिछले दिनों घरों से झंडे और बैनर घरों से उतरवाने के दौरान तहसीलदार से अभद्रता करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक बसपा विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार को धमकी तक दी थी। एसओ के मुताबिक अभद्रता के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिशें जारी है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें