फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा की पिटाई से साले की मौत

Sat, 28 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में मुहल्ला बंदूकचियान में एक व्यक्ति ने अपने साले की हत्या कर दी। उसकी मां जमीला ने दामाद को नामजद करते हुए रिपोर्ट कायम करा दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी अभी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

मुहल्ला बंदूकचियान नई बस्ती निवासी जमीला ने रिपोर्ट में कहा कि उसका अमरोहा निवासी दामाद बुरान काफी समय से धामपुर के इसी मुहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह मुहल्ले में ही एक दूध की डेयरी में नौकरी करता है। आरोप है कि वह अक्सर उनके घर आकर परिजनों से मारपीट करता है। शरीफ (30  वर्ष) उसके तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। आरोप है कि 25 जनवरी को दामाद उनके घर आया और शरीफ को अपने साथ नूरपुर रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर ले गया। आरोप है कि 25 जनवरी की रात आरोपी ने शरीफ के साथ नूरपुर में लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद वह शरीफ को वहीं छोड़कर चला आया।
जमीला के मुताबिक, रात को नूरपूर से उनके एक रिश्तेदार का फोन आया और शरीफ के साथ मारपीट की बात बताई। बुरान वहां से धामपुर जाने को कहकर आया। जमीला परिजनों को लेकर नूरपुर पहुंची तो शरीफ का पैर टूटा था। कूल्हे की हड्डी में भी फ्रैक्चर था। वह किसी तरह शरीफ धामपुर लेकर आई और नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 26 जनवरी को दोपहर बाद शरीफ की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को लेकर सीएचएस गई। कोतवाल, पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें