स्योहारा में पकड़े गए हत्या के दो आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में हत्या के 20 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मृतक के दो साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे स्योहारा पुलिस को तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक वासिल निवासी पीर का बाजार का शव मिला था। शव चीनी मिल के पास एक खंडहर में मिला था। घटनास्थल पर खून तथा नशा करने के लिए इस्तेमाल की गईं सिरिंज भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त कैफ व फैजान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि ये दोनों ही तीन दिन पूर्व वासिक को घर से बुलाकर ले गये थे। तीनों की साथ में ड्रग, इंजेक्शन तथा व्हाइटनर आदि का नशा करते थे। तीनों में आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और इसी से नाराज होकर कैफ और फैजान ने ईंट से पीट पीट कर वासिल की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे में नगर में ड्रग्स बचने वाले दवा विक्रेताओं के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इन पर भी कार्रवाई कर नशे के कारोबार को बंद कराया जाएगा।