फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला कारोबारी का शव

Fri, 13 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में पूर्वी गंगनहर में मिले शव को देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। दो दिन से लापता डोईवाला देहरादून निवासी कारोबारी अरविंद पाल का शव गुलालवाली क्षेत्र में नहर से मिला है। कुछ दूरी पर उसकी कार भी नहर से मिली।
विज्ञापन

देहरादून के डोईवाला निवासी फूलों के कारोबारी अरविंद पाल नजीबाबाद के साहनपुर नानू में फूलों की खेती करता था। बुधवार को वह नजीबाबाद आया हुआ था। रात लगभग पौने नौ बजे अरविंद की पत्नी से मोबाइल पर बात हुई।
उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। अरविंद के भाई अशोक और परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर रात नजीबाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। शुक्रवार सुबह गुलालवाली-सीतावाली क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मंडावली पुलिस को नहर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर नजीबाबाद एवं मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

घटनास्थल से काफी फासले पर कारोबारी अरविंद की कार भी नहर में पड़ी मिली। नगीना से आए सीओ जी. बिल्टोरिया, थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया मृतक अरविंद शराब का आदी था।
घटना वाले दिन नजीबाबाद से घर के लिए रवाना हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरने और पानी में बहकर शव कुछ फासले पर चले जाने का  तर्क दे रही है। उसके पास सोने की चेन, अंगूठी, तीन एटीएम कार्ड और 1300 रुपये की नगदी  मिली। उधर मृतक के परिजनों अरविंद की हत्या की जाने की आशंका व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें