शेरकोट में गांव मिर्जापुर निवासी ईश्वर प्रसाद रात में बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। हाईवे पर द्रोपदा मंदिर के पास अचानक पीछे से आए दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। मुंह बुरी तरह से झुलस गया। तेजाब से उसके कपड़े भी फुंक गए। राहगीरों ने उसे आनन-फानन में गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दोनों आरोपी मौका पाकर धामपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित के परिवार ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।