चांदपुर में गांव मीरापुर निवासी दंपति से बाइक सवार दो बदमाश फीना रोड पर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना की तहरीर दे दी गई है।
मीरापुर पाहुली निवासी सोमदेव सिंह की भिड़ियाखेड़ा में ससुराल है। रविवार को ससुर की आरष्टी थी। बताया कि शनिवार को सोमदेव पत्नी और छह वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से आरष्टी के बाद गांव लौट रहे थे। फीना रोड पर गांव बहावलपुर और ताहरपुर के बीच पुलिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। तमंचे के बल पर डरा धमकाकर पत्नी के कुंडल, दो मोबाइल, 1500 रुपये नगद और बाइक छीनकर फीना रोड भट्ठे की ओर भाग गए। कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।