फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बता खाते से उड़ाए 45 हजार

Wed, 22 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में एक ठग ने एक तौल क्लर्क के खाते व एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर खाते से 45 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव चांदवाला निवासी सुरेंद्र सिंह बुंदकी शुगर मिल में तौल क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका मिल परिसर में स्थित पीएनबी की शाखा में चालू खाता है। 14 फरवरी को उसके फोन पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक के रीजनल ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए सुरेंद्र सिंह से खाते व एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी। सुरेंद्र सिंह ने फोन करने वाले को पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद सुरेंद्र सिंह के मोबाइल पर उनके खाते से 45 हजार रुपये की शॉपिंग एटीएम कार्ड से किए जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर सुरेंद्र सिंह के होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि बैंक से किसी ने फोन नहीं किया था। सीओ हरिमोहन ने नगीना देहात थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें