फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का पैसा प्रशासन के पास

Thu, 09 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में प्रशासन ने तीन फरवरी को चेकिंग के दौरान पकड़े गए इलाहाबाद बैंक के 80 लाख रुपये अब तक वापस नहीं किए हैं। इसके चलते बैंक में कैश का टोटा हो गया है। अपना कैश लेने के लिए बैंक अफसर व कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिस समय कैश पकड़ा गया, बैंक कर्मचारी उसे मेरठ से बिजनौर सिटी ब्रांच ला रहे थे। इस कैश को जब्त कर जिला कोषागार की कस्टडी में दे दिया गया था। औपचारिकता के बाद इस राशि को अगले दिन छोड़ने की बात कही गई थी। इस मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, आयकर विभाग वाले किसी न किसी मामले में जांच के लिए कागज मांग लेते हैं। इधर, बैंक का रुपया होने के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं बांटा जा रहा है। एक दिन तो बैंक के सामने ‘नो कैश’ का बोर्ड टंगा रहा। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला आयकर अधिकारी        मुकेश कुमार के अनुसार, मामले की पूरी जांच की जा रही है। इस        मामले में मेरठ व मुरादाबाद के अधिकारियों को भी रिपोर्टिंग की जा रही है। इलाहाबाद बैंक प्रबंधक आशीष कुमार के अनुसार, कैश कम होने से उपभोक्ताओं को भी कम बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें