फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ पर गिरी गाज

Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चों के बीमार होने मामले में एनजीओ पर गाज गिर गई है। बीएसए ने एनजीओ के भुगतान पर रोक लगा दी है और एनजीओ को प्रतिबंधित कर दिया है। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय दो दिन तक खेलकूद प्रतियोगिता चली। बृहस्पतिवार से शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार बच्चों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। बीएसए ने बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी इंटरमीडिएट स्कूलों में भोजन देने वाली संस्था इम्सा को सौंपी थी। दोपहर में बच्चो को भोजन ठीक दिया गया था। रात्रि में बच्चों को ठहराने की व्यवस्था पुलिस लाइन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराई गई थी। बृहस्पतिवार रात बच्चों को दोपहर का बासी भोजन देने पर छात्र अरीब व जुबैर तथा संदीप की तबियत खराब हो गई थी। इस संबंध में बीएसए महेश चंद्र ने गंभीरता से लिया। रात में ही पूरे मामले की जांच कराई गई और अन्य बच्चों को भोजन बनवा कर खिलाया गया। बीएसए ने बताया कि एनजीओ ने भोजन वितरण को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में एनजीओ के भुगतान पर रोक लगा दी गई है और एनजीओ को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें