फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी को जलाया

Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। धनौरी गांव में उधार के पैसे मांगने पर एक महिला ने अपनी बहन और बेटों के साथ मिलकर देवर के लड़के पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग लगने पर युवक करीब 70 प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन


युवक के चचेरे भाई ने किसी तरह आग बुझाई और ग्रामीणों की मदद से उसे सीसीएचसी हल्दौर तक पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तहरीर के मुताबिक गांव के बलराम सिंह ने अपने बड़े भाई छतरपाल को दो साल पहले 30 हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार पैसे मांगने पर भी वह पैसे नहीं दे रहा था। मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे बलराम सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन छतरपाल सिंह के घर गया।

छतरपाल उस समय घर पर मौजूद नहीं था। छतरपाल की पत्नी सुनैना, सीतामढ़ी बिहार से आई उसकी बहन बतिया तथा दोनों पुत्र मौजूद थे। अर्जुन ने अपनी ताई से पैसे मांगे। जिस पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।  ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी देर बाद घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घर पर जाकर देखा तो अर्जुन के शरीर में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना अर्जुन के परिजनों को दी। अर्जुन का चचेरा भाई वहां पहुंच गया। उसने अर्जुन की आग बुझाई और ग्रामीणों की मदद से उसे हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मदनपाल सिंह का कहना है कि अर्जुन 70 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक है।

उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, अर्जुन की ताई सुनैना का कहना है कि उन्होंने उधार लिए हुए पैसे काफी समय पहले चुका दिए थे। मंगलवार को वह अपनी बहन बतिया के साथ घर पर बैठी हुई थी, उसका पति व दोनों बेटे बाहर गए थे।

इस दौरान अर्जुन वहां आया और उनसे अभद्रता करने लगा। अर्जुन ने अपने हाथ में केरोसिन से भरी हुई केन ले रखी थी। उसने उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालने की कोशिश की। विरोध करने पर अर्जुन ने सबक सिखाने की धमकी देते हुए गुस्से में अपने ऊपर ही मिट्टी का तेल छिड़क लिया और पास में ही एक खेत में जाकर आग लगा ली।

ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन कबड्डी का जिला स्तरीय खिलाड़ी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिल गई है, प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें