फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू की कीमत सिर्फ पांच जूते

Sun, 31 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवती के साथ उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इससे युवती काफी सहम गई। इस घटना के प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गई। एक बिरादरी से जुड़ा मामला होने के कारण लोकलाज की डर से पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने आरोपी युवकों को पांच-पांत जूते की सजा सुनाकर दोषमुक्त करार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में एक युवती घर पर अकेले थी। उसके परिवार के सदस्य कहीं गए हुए थे। इस बीच तीन युवक घर में जबरन घुसकर युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इस मामले का परिवार के सदस्यों को पता चलने पर लोग अवाक रह गए। इस बीच आरोपी युवकों के समर्थक पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही युवती पक्ष को पुलिस में जान से मना किया। इस मसले को लेकर शनिवार की रात करीब 9 बजे बिरादरी की पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने आरोपी तीनों युवकों को पांच पांच जूते मारकर दोषमुक्त करार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें