दो दिन से युवक लापता
नगीना। खो नदी में पलेज की खेती देखने गया एक युवक दो दिन से लापता है। युवक के चाचा जितेंद्र ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के ग्राम चमरावाला निवासी कलवा सिंह का पुत्र रविंद्र कुमार उफ़ॱर रिककी दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रविंद्र कुमार सोमवार की सुबह दस बजे दिल्ली से अपने ग्राम काजी वाला पहुंचा था। दिन में दो बजे तक वह अपने परिजनों के बीच रहा। रविंदर के पिता ने खो नदी में पलेज की खेती कर रखी है। सोमवार की शाम चार बजे रविंद्र अपने परिजनों से पलेज पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था। ग्रामवासियों ने उसे पलेज की ओर जाते हुए देखा था। इसके बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रविंद्र को खो नदी पर स्थित पलेज सहित सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। युवक के लापता होने से किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन चिंतित हैं।