धामपुर पुलिस की एसपी से शिकायत
धामपुर। मिलक जहांगीराबाद निवासी शमीम अहमद ने धामपुर पुलिस की एसपी से शिकायत की है। शमीम ने एसपी को बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उसके 22 वर्षीय पुत्र शाहनवाज को दिसंबर 2018 में जला दिया था। उसका दिल्ली में उपचार कराया गया। दो मार्च को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने बताया कि एसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंपी है। सीओ महावीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।