फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कीटनाशक पिलाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। दहलवाला निवासी आदेश पत्नी पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप कि उसका देवर उससे रंजिश रखता है। उसकी संपत्ति को हथियाना चाहता है। शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अपने परिवार के साथ घर में घुस आया और मारपीट करते हुए उसे कीटनाशक पिलाने की कोशिश की। तबियत बिगड़ने पर पति ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। शनिवार को उसके मायके उदयपुर से उसका भाई व बहन उसे देखने आया। इसी दौरान आरोपी ने फिर अपने परिजनों के साथ लाठी डंडे लेकर घर में घुसकर मारपीट की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें