फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर अवैध कब्जे को किया चिंहित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे को किया चिह्नित
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर काली मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को चिह्नित किया। कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह, रामगोपाल नागर, लेखपाल सनातन, मुनासिर आदि बुधवार को पुलिस के साथ गांव पहुंचे और मंदिर की भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जे को चिह्नित किया। कुछ कब्जा धारकों ने राजस्व विभाग की टीम से नोकझोंक भी की। राजस्व विभाग की टीम की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। कानूनगो रामगोपाल नागर ने बताया कि मंदिर की भूमि की पैमाइश कर उसे चिह्नित कर दिया गया है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें