धोखाधड़ी में चार के खिलाफ मुकदमा
रेहड़। पुख्खेवाला निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही चार लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव की राजबाला पत्नी स्वर्गीय विजयपाल ने बताया कि उसने त्रिलोकपुर निवासी एक व्यक्ति से 1997 में कुछ जमीन खरीदी थी। जिस पर वह काबिज है। मार्च 2018 में आरोपी ने उक्त जमीन का धोखाधड़ी करते हुए बैनामा अपने बेटे के नाम कर दिया। अब वह जमीन से दूर रहने की बात कर रहा है। पुलिस में जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कोर्ट के आदेश पर आरोपी भगवाना, गजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी, फर्जी बैनामा आदि में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।