फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी के अवशेष मिलने में तीन हिरासत पकडे़
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर रेंज के पाखरो सेक्शन के आरक्षित वन क्षेत्र में पांच माह पूर्व मिले हाथी के अवशेष के मामले में प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर गठित विशेष दल ने रेंज क्षेत्र से सटे एक गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 25 मार्च को वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर रेंज पाखरो सेक्शन के कंपाट संख्या 11 में एक हाथी के अवशेष मिले थे। इस मामले में बढ़ापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वन विभाग ने भी इस केस को अपने यहां दर्ज कर वन विभाग के तत्कालीन एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने इस मामले की जांच की थी। वन प्रभाग नजीबाबाद के एसडीओ पद से प्रोन्नत होकर डीएफओ नजीबाबाद बनेे अखिलेश मिश्रा ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा। इस पर प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव पवन कुमार ने वन संरक्षक वन्य जीव नोएडा एचबी गिरीश के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। ने पांच अगस्त को केस की पत्रावली का अवलोकन किया। सूत्रों के अनुसार इस मामले में वन विभाग की जांच टीम ने रेंज क्षेत्र के सीमावर्ती एक गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें