फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने पर विवाद, लाठी डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली देने पर विवाद, लाठी डंडे चले
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बिलाई निवासी नूतन ने दो दिन पूर्व शराब के नशे में धुत होकर जीवन सिंह से गाली-गलौज कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि सोमवार शाम दोनों पक्षों के बीच पुन: विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। किसी पक्ष द्वारा चलाई गई गोली रसोई के दीवार से टकराकर वहां पर खड़ी जीवन सिंह की पत्नी पुष्पा देवी के दाहिने पैर में जा लगी। नूतन सिंह के सिर में लाठी लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें