घर में सोता मिला जिला बदर बदमाश
नूरपुर। जिला बदर हुआ बदमाश पुलिस को घर में सोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। कस्बा इंचार्ज केके मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला हजरतनगर निवासी नफीस पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। बाद में जिलाधिकारी ने उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नफीस अपने घर में ही रह रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो वह घर में सोता मिला।