फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी व उसके बेटे से मारपीट करने पर उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी व उसके बेटे से एक व्यापारी नेता व उसके बेटे ने मारपीट की। इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि बिरादरी के लोगों ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले थाने पर जमकर हंगामा किया और व्यापारी व उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस मामले में जरा भी हिला हवाली की तो नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नगरपालिका परिषद में कार्यरत सफाई कर्मी कार्यवाहक सफाईनायक नौरतु वाल्मीकि अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक से बस स्टैंड पर ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला चौहनान स्थित अपने निवास के बाहर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र पाराशर एवं उनका पुत्र दीपक पाराशर अपनी कार लिए खड़े थे। आरोप है कि सफाईकर्मी से बाइक हटाने को लेकर व्यापारी पिता-पुत्र उनसे उलझ गए। नौरतु द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दोनों व्यापारी पिता-पुत्र ने उसे व उसके बेटे के साथ गाली गलौज की और जातिसूचक शब्दों को कहते हुए मारपीट की। शोर सुनकर वहां एकत्र हुए आसपास के दुकानदारों ने मामला उस समय रफादफा करा दिया। घटना की जानकारी नौरतु ने मोहल्ले के साथी सफाई कर्मियों को दी तो उनमें रोष फैल गया। एकत्र होकर पहले नगरपालिका में प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में थाने पर बैठ गए। पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता सूरज वाल्मीकि, विशाल पारचा, सर्वेश वाल्मीकि, अशोक कुमार, महेश वाल्मीकि, ओमी, कालीचरन, नरेश वाल्मीकि, प्रीतम, प्रमोद , सुशीला, वीणा, सविता आदि रहे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें