धामपुर। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि इनमें से एक चिकित्सक नहटौर मार्ग स्थित अस्पताल का संचालक है जबकि दूसरा शेरकोट चुंगी स्थित एक कांप्लैक्स में संचालित एक ट्रामा सेंटर संचालक है। शेरकोट चुंगी के पास एक कांप्लैक्स में संचालित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को डिलीवरी के दौरान बढ़ापुर की एक महिला की मौत हो गई थी। उनके द्वारा सूचना पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान जांच में अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का रिकार्ड उपलब्ध नहीं था। शुक्रवार को सीएमओ के निर्देशन में हुई फिर हुई छापेमारी में भी अस्पताल में न तो कोई सर्जन मिला और न ही कोई महिला चिकित्सक। अस्पताल में न ही कोई पैरामेडिकल स्टाफ है, केवल मेडिकल स्टोर था, जिसमें एलोपैथिक दवाइयां भरी थीं, जबकि नहटौर मार्ग स्थित अस्पताल में बृहस्पतिवार को जांच के दौरान भारी खामियां मिली थीं। अस्पताल के संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। उधर, कोतवाल राजेश चौहान का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।