फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया वन रेंज में किया शिकार, 6 शिकारी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/बड़िया। वन विभाग ने कौड़िया वन रेंज के प्रतिबंधित वन क्षेत्र से छह शिकारियों को गिरफ्तार किया है। शिकारियों के पास से शिकार किया हुआ एक जानवर और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। वन विभाग को घटनास्थल से भागे कुछ अन्य शिकारियों की तलाश है।
विज्ञापन

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ पीके राघव के निर्देशन में कौड़िया के वन रेंजर डीके सक्सेना ने वन दरोगा पुष्पेंद्र सिंह चौहान सहित टीम के साथ कौड़िया वन रेंज में छापा मारा। टीम ने कक्ष संख्या तीन में दबिश देकर शिकार कर रहे छह शिकारियों को दबोचा। वनकर्मियों ने शनिवार की देर रात जान जोखिम में डालकर शिकार करने आए शिकारियों की घेराबंदी की। टीम ने शिकारियों के पास एक मृत सूकर और शिकार में प्रयोग किए जाने वाले हथियार बरामद किए। पकड़े गए शिकारियों में लालवाला निवासी पूरन व दिल्लू, टांडा माईदास निवासी राजपाल, साबूवाला निवासी विक्रम व पप्पू, और हल्लोवाला निवासी शिब्बू शामिल हैं। इनके चार साथी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। भागे शिकारियों को चिह्ति कर वन विभाग उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें