धामपुर। गांव जैतरा में पुलिस चौकी के निकट स्थित बीयर और प्लाईवुड की दुुकान में नकब लगाकर चोरों ने नगदी और शराब की बोतलें चोरी कर ले गए।
सेल्समैन मनोज कुमार, मदन सिंह ने बताया कि उनकी गांव जैतरा में पुलिस चौकी के पास बीयर की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान में नकब लगाया और दुकान में रखी 26 हजार की नकदी और करीब 50 हजार की कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। पता सवेरे जाग होने पर लगा। उधर, गांव के मुजर्रत हुसैन ने बताया कि चोरों ने उसकी प्लाईवुड की दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़ा तथा अंदर घुसने के बाद बीयर की दुकान में नकब लगाया है। चोर उनकी दुकान से करीब तीन हजार रुपये की नकदी गल्ले से चुराकर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब चोरों के पुलिस चौकी के निकट स्थित दुकानों में घटना करने के लिए इतने हौसले बुलंद है तो इसका आइडिया लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त में तेजी लाने की मांग की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना स्थल का दौरा किया।