फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक के घर नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। खुशहालपुर गांव से चोर सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद मकान में नकब लगाकर आभूषण समेत नौ लाख रुपये की चोरी कर ले गए। गांववासियों ने पुलिस से शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। आरोप है कि चोर एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक ऋषिपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका परिवार मंगलवार रात रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह अकेले होने की वजह से गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे खड़े बाग से नकब लगाकर घर में घुस आए। रात में कमरों के ताले तोड़कर आलमारी में रखे 25 तौले सोने-चांदी के जेवर सहित करीब एक लाख रुपयेे की नकदी समेट ले गए। घटना का पता बुधवार की सवेरे लगा। जब उन्होंने घर की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। घर का पूरा सामान तितर-बितर पड़ा था। आलमारी के ताले टूटे पड़े थे। घर में रखा कीमती सामान गायब था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। ग्रामीणों ने आए दिन चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के में एक दर्जन से ज्यादा चोरी हो चुकी हैं, पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में अब तक नाकाम रही। ग्रामीणों ने एसपी से जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग की। उधर, कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि शीघ्र चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें