दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी दबोचा
बिजनौर। पुलिस ने भारत सिंह व राजवीर हत्याकांड में एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है।
कोतवाली शहर के नया गांव निवासी भारत सिंह, बलजीत व राजवीर त्यागी पर जमीन के विवाद में आठ मार्च को सत्यवीर, प्रशांत, दयाराम सिंह, संजीव, अन्नू व योगेंद्र ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। तीनों पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राजवीर त्यागी की मौत हो गई थी। भारत सिंह की भी शनिवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को भारत सिंह के परिजनों ने जजी चौक पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया था। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही दबोच लिया था। सोमवार को पुलिस ने एक और नामजद आरोपी योगेंद्र को दबोच लिया। शहर कोतवाल रामसेवक के अनुसार आरोपी का चालान कर दिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।