फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर-गाजीपुर मार्ग पर बदमाश युवक से बाइक लूट कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर हमला बोल दिया। बदमाश युवक से मारपीट उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुद्धूपाड़ा किरतपुर निवासी निवासी 20 वर्षीय शुएब बृहस्पतिवार को बाइक से ताहरपुर इस्हाक उर्फ गाजीपुर निवासी अपने मौसा इफ्तखार के यहां गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे शुएब बाइक से अपने घर लौट रहा था। हुसैनपुर-गाजीपुर मार्ग पर तीन बदमाशों ने डंडे के वार से उसकी बाइक को अनियंत्रित करके गिरा दी। बदमाशों ने शुएब पर ताबड़तोड़ हमला करके उसे घायल कर दिया। बदमाश शुएब की बाइक लूट कर फरार हो गए। युवक ने अपने मौसा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नजीबाबाद व किरतपुर ने काफी दूर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें